Viral Video: रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन पर घर के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स को दिया तोहफा, साथ में काटा केक

रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने उनके लिए एक शानदार पार्टी रखी। लेकिन पार्टी में जाने से पहले, रणबीर और आलिया जब घर से बाहर निकले तो घर के बाहर, रणबीर कपूर के ढेरों फैन्स इकट्ठा थे जो उनके जन्मदिन पर उन्हें विश करना चाहते थे।

रणबीर ने सबका दिल रखते हुए गाड़ी रोकी और सबकी बधाईयां कुबूल कीं। इतना ही नहीं, रणबीर के कुछ फैन्स उनके लिए जन्मदिन का केक भी लेकर आए थे। रणबीर ने गाड़ी में बैठे बैठे ही वो केक काटा और फैन्स को खुश कर दिया। साथ ही उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

viral-video-ranbir-kapoor-makes-fans-happy-as-he-cuts-cake-with-them-and-takes-selfies

इन सबके बीच, आलिया भट्ट पूरे इत्मीनान से बैठकर रणबीर के खाली होने का इंतज़ार करती रहीं। रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिन पहले भी ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो फैन्स की मदद करते नज़र आ रहे थे। दरअसल, रणबीर से मिलने की उत्सुकता में कुछ फैन्स बैरिकेडिंग पर दबाव बनाने लगे जिससे अचानक बैरिकेड टूट गया और कई फैन्स एक के ऊपर एक गिर पड़े। ये देखते ही रणबीर कपूर उनकी मदद करने आगे पहुंचे।

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर को काफी ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा। कभी आलिया भट्ट के वज़न का मज़ाक उड़ाने के लिए तो कभी उनके साथ बेरूखी से पेश आने के लिए। लेकिन रणबीर ने फिल्म से पहले, सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी। अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर रणबीर ने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की है। और अब उनके आने वाले कुछ महीने काम में पूरी तरह भरे रहेंगे।

ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म पूरी करेंगे जिसके बाद वो संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर के हिस्से, नितेश तिवारी की रामायण और अब संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा आते भी दिख रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X