Viral Video: तौलिया लपेटकर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची राखी सावंत, मारे ऐसे लटके झटके की कैमरे के सामने हो गईं...

Rakhi Sawant Latest Video Viral: राखी सावंत अपने स्टाइल बेबाक अंदाज और अतरंग लुक की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कभी राखी हिजाब में नजर आती हैं तो कभी राखी सिंपल सलवार सूट में दिखती हैं तो कभी शॉर्ट ड्रेस में धमाल मचा देती हैं। वहीं हाल ही में राखी सावंत एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए आई हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में राखी सावंत के लुक को देख अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, राखी के इस लुक को देख आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
तौलिया लपेट कर पहुंची इवेंट में
राखी के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लाल रंग की तौलिया लपेटे नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सिर पर भी तौलिया लपेटी है। इसके साथ वह हाथों में भी तौलिए की ग्लव्स पहली दिख रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने सिल्वर स्टोन ज्वैलरी भी पहनी है। गले में भारी हार, माथे पर मांग टीका हातों में चूड़ियां लॉन्ग बूट्स और हाथ में पर्स लिए राखी सावंत पोज देती नजर आ रही है। बता दें कि राखी सावंत मेट गाला में आई अमेरिकी सिंगर-रैपर डोजा कैट को कॉपी करती नजर आ रही हैं।
राखी बोलीं-अरे टॉवल ना निकल जाए...
बता दें कि इस वीडियो में राखी सावंत बार-बार कहती नजर आ रही हैं कि अरे टॉवल ना निकल जाए...इसके बाद भी राखी टॉवल संभाती दिखती हैं और पैपराजी से कहती हैं कि टॉवल निकल जाएगी। इसके बाद वह किसी को बुलाती हैं और कहती हैं कि इसे थोड़ा टाइट कर भाई। बता दें कि राखी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखन को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उर्फी से ट्यूशन लेने जाती हो क्या। तो वहीं दूसरे ने लिखा डोजा कैट फ्रॉम मीशो। तो वहीं एक यूजर ने लिखा लगता है कि ये उर्फी से कुछ ज्यादा ही इंस्पायर हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











