Viral Video: शादी का कार्ड वायरल होने के खबरों के बीच में परिणीति चोपड़ा को लेकर राघव चड्ढा का मजेदार खुलासा

Viral Video: मनोरंजन जगत के खुबसूरत पावर कपल की लिस्ट में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी शामिल हो गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर ही साथ में देखे जाते हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। तो हाल ही में जब राघव और परिणीति की शादी का कार्ड वायरल होने के खबरों के बीच में एक बेहद प्यारा वीडियो चर्चा का विषय बन गया है कि जिसमें आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)अपनी और मनोरंजन जगत की अभिनेत्री और उनकी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं।
परिणीति को लेकर राघव का खुलासा-
राघव चड्ढा की मानें तो उनकी और परिणीति की पहली मुलाकात 'मैजिकल' थी। दरअसल बात ऐसी है कि हाल ही में राघव चड्ढा ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को एक इंटरव्यू दिया, इस दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के बारें में राघव ने बात की। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसी बात-चीत के दौरान रणवीर अलाहबादिया ने राघव चड्ढा ने उनकी परिणीति चोपड़ा ने पहली मुलाकात के बारें में पूछा तो राघव ने कहा, 'हम जैसे भी मिले, लेकिन वो मुलाकात मैजिकल थी। एकदम ऑरगैनिक मुलाकात थी। यह एक ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं हर रोज भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में परिणीति दी। बहुत बड़ी ब्लेसिंग है।'
आगे राघव चड्ढा से जब कहा गया कि पूरा देश उनकी शादी को लेकर खुश है और इसके बारे में जानना चाहता है, तो वह बोले, 'मैं देश से ज्यादा खुश हूं।' इस सब बात-चीत के दौरान राघव चड्ढा काफी खुश थे और परिणीति चोपड़ा को लेकर जब बात कर रहे हैं थे तो उनके चेहरे का उत्साह एक अलग ही लेबल पर था। सोशल मीडिया पर राघव का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
परिणीति और राघव की शादी का कार्ड वायरल-
सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी का वायरल हो चुका है परंतु ये कार्ड सही है या फिर फर्जी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शादी को लेकर सूत्रों से पता चला है कि, परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 17 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगीं, जिनमें हल्दी और मेहंदी से लेकर संगीत तक की रस्म शामिल होगी। बताया जा रहा है कि शादी और उसकी सभी रस्में उदयपुर के होटल लीला पैलेस और उदय विलास में होंगी। गौरतलब है दोनों ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें कई नेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications