VIRAL VIDEO- अतुल सुभाष की मौत के बाद पत्नी पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, बोले- कोड़े बरसाओ इसकी औरत..

Puneet Superstar Atul Subhash Video- बैंगलोर के एक इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि उसने कथित तौर पर आत्महत्या की है।
हालांकि अतुल के घरवालों ने उनकी पत्नी और सास-ससुर पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है और इसी तरह का केस दर्ज किया गया है। लेकिन इस मामले में अब सोशल मीडिया इंफ्लुंसर पुनीत सुपरस्टार सामने आए हैं। पुनीत ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको सुनना चाहिए।
क्या बोले पुनीत सुपरस्टार
वायरल वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''आखिर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ही ली। दोस्तों इसकी बीवी, इसके सास -ससुर को और इसके रिश्तेदारों को फांसी की सजा होना चाहिए।
दोस्तों इसकी बीवी और सास इसपर झूठा इल्जाम लगाते थे। दहेज मांगने का और मारपीट करने का और शारीरिक शोषण करने का। ये बेचारा तंग आकर, इस बेचारे ने सुसाइड कर लिया। इसके मां बाप रो रहे है, बिलख रहे हैं। दोस्तों इस वीडियो को इतना शेयर करना क्योंकि ये कोई कॉमेडी वीडियो नहीं है।''
तुम्हारे साथ हो सकता है हादसा
कल को ये हादसा तुम्हारे साथ, तुम्हारे बच्चों के साथ या तुम्हारे रिश्तेदारों के साथ हो सकता है। इसकी औरत को और सास को फांसी की सजा मिलनी चाहिए क्योंकि ये बहुत अच्छा इंसान था। इसको इतना टॉर्चर किया गया लड़की वालों की तरफ से, इसका कुत्ता बना दिया इन लोगों ने। इसकी औरत पर कोड़े बरसाने चाहिए।''
पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। सुभाष के समर्थक उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि पुनीत सुपरस्टार फिर भी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल आप देखिए इंफ्लुएंसर का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











