Viral Video- पीएम मोदी को 'विश्वकर्मा' भगवान बनाकर किया रुद्राभिषेक, भड़के लोग बोले, 'अपमान है ये'

viral video narendra modi

PM Modi Vishwakarma Puja- देश में पीएम मोदी के समर्थकों की दीवानगी देखने लायक होती है और इस वो कई बार कुछ ऐसा कर डालते हैं जो कि चर्चा में आ जाता है।

अब पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Birthday) के 74वें जन्मदिन के मौके पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने पीएम मोदी को विश्वकर्मा भगवान (God Vishwakarma) वाला गेटअप डाला है।

बता दें कि विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) वाले दिन पीएम मोदी का बर्थडे पड़ने के मौके पर ऐसा काम किया गया है। ये वीडियो बिहार से वायरल हो रहा है और इस कार्यकर्ता का नाम कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू है।

ना सिर्फ पीएम मोदी को भगवान विश्वकर्मा का गेटअप दिया गया बल्कि उनकी आरती करते हुए उन्होने रूद्राभिषेक भी किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर हैरान हैं और ये पोस्ट लोगों के कमेंट्स से भरा हुआ है।

क्या बोले लोग?

वीडियो पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इन लोगों को अंधभक्तों का उपनाम ऐसे ही थोड़ी मिला है।'' एक ने लिखा, ''क्यों भगवान का अपमान कर रहे हो बालक।'' एक ने लिखा, ''न्यू भगवान मुबारक हो।'' एक ने लिखा, ''आखिर अंत भक्त ने साबित कर दिया आटे की रोटी नहीं खाते हैं गोबर की रोटी खाते हैं अंधभक्त।'' एक ने लिखा, ''बस इसी अंधविश्वास में हिन्दू धर्म बदनाम होता है।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या सीन है।''

इस तरह से लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं और भगवान का अपमान करने जैसे शब्दों की इस्तेमाल लगा रहे हैं। हालांकि वीडियो पर पीएम मोदी की रिएक्शन सामने नहीं आया है। जन्मदिन के मौके पर उनके ढेर सारे वीडियोज सामने आए थे। फिलहाल आप देखिए ये Viral Video..

More from Filmibeat

Read more about: viral video narendra modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X