..................... Viral Video- Pandit ji got angry during seven rounds, threw plates at relatives! - Hindi Filmibeat

Viral Video- सात फेरों के दौरान भड़क गए पंडित जी, रिश्तेदारों को फेंक कर मारी प्लेट!

viral video

Viral Video- सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो में इंडियन शादी से वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी करवाने पंडित जी सात फेरों के दौरान इतना भड़क गए कि उन्होने सीधे सामान से भरी हुई प्लेट ही रिश्तेदारों के फेंक कर मार दी। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

क्यों भड़के पंडित जी

बता दें कि इस वीडियो में दुल्हा दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं और उनके परिवार और रिश्तेदार लगातार फूलों की बरसात कर रहे हैं। इस दौरान रिश्तेदार थोड़ी अभद्रता करने लगते हैं और फूलों को काफी तेज तेज फेंक कर मारते हैं।

इस दौरान कुछ फूल काफी तेजी से पंडित जी को भी लगते हैं। पंडित जी कुछ देर तो सब्र करते हैं लेकिन बाद में काफी भड़क जाते हैं। उनकी हाथ में एक प्लेट होती है और वो उसी को फेंक कर काफी तेजी से मारते हैं। वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या बोले लोग?

लोगों ने इस वीडियो पर काफी बातें की हैं। एक ने लिखा, ''रिस्पेक्ट फॉर द पंडित।'' एक ने लिखा, ''ये अभद्र हरकत है कोई भी भड़केगा।'' एक ने लिखा, ''पंडित जी ने बिल्कुल सही किया।'' एक ने लिखा, ''उसने सही काम किया. ये शादी है या सर्कस?'' एक ने लिखा, ''पंडित जी ने ठीक ही किया, सम्मान।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा, हर जगह मजाक अच्छा नहीं लगता।''

इस तरह से लोग भड़क रहे हैं और पंडित जी को सही कह रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X