Vyjayanthimala: अपने 90वें बर्थडे पर वैजयंतीमाला ने किया कुछ ऐसा कि फैंस रह गए हैरान, वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk
viral-video-of-veteran-actress-vyjayanthimala-on-her-90th-birthday-stuns-netizens

Viral video of veteran actress Vyjayanthimala: वेटेरन अभिनेत्री वैजयंतीमाला इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 90वां जन्मदिन चेन्नई में अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है, जहां से उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस वीडियो में उनका अंदाज देखकर हैरान हैं।

दरअसल, अपने जन्मदिन मौके पर वैजयंतीमाला ने भरतनाट्यम डांस किया। वायरल वीडियो में वैजयंतीमाला 90 साल की उम्र में भी बहुत ही खूबसूरती के साथ डांस करती दिख रही हैं। अभिनेत्री इस ट्रेडिशनल डांस की मुद्राओं पर बेहतरीन एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। उन्होंने करीब 4 मिनट तक लगातार डांस किया।

फैंस कर रहे हैं वैजयंतीमाला की तारीफ

ओरिजनल वीडियो श्रीथ्री क्रिएटिव्स द्वारा शेयर किया गया था। फिर इसे तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीपीएफसी) द्वारा शेयर किया गया। इस वीडियो को आर माधवन और कई अन्य नेटिज़न्स ने पसंद किया था। जल्द ही वही वीडियो Reddit पर भी पोस्ट किया गया और इसने नेटिज़न्स को हैरान कर दिया।

यूजर्स ने अभिनेत्री की सुंदरता, फिटनेस और कला के प्रति समर्पण की सराहना की। एक नेटिजन ने लिखा, "अरे यह खूबसूरत है! मुझे यह मानना होगा कि मैंने उनकी ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन मुझे गंगा जमुना में उनका प्रदर्शन पसंद आया, उनकी और दिलीप कुमार की जोड़ी बहुत अच्छी थी।" वहीं, दूसरे नेटिज़न ने लिखा,"वाह, 90 की उम्र में भी वह कितनी प्यारी लग रही हैं।"

बता दें, वैजयंती माला की लोकप्रिय फिल्मों में देवदास, मधुमती, नया दौर, साधना, गंगा जमुना, संगम और आम्रपाली शामिल हैं। अभिनेत्री का 21 साल का शानदार करियर रहा और उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार और मेगास्टार भी माना जाता था।

More from Filmibeat

Read more about: vyjayanthimala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X