Viral Video: रणबीर कपूर की मां नीतू ने बताया दीपिका संग क्यों टूटा रिश्ता, कहा- 'लड़की सही नहीं...'

Viral Video

Viral Video: बॉलीवुड की सबसे फेसम ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है रणबीर और दीपिका की जोड़ी। जो कभी एक फिल्म में साथ नजर आए और फिर प्यार में पड़ गए। 2007 में इनके प्यार के किस्से खूब सामने आए। हालांकि, दो साल तक डेटिंग करने के बाद, इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

नीतू कपूर का वीडियो हुआ वायरल

अब रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेसर आलिया भट्ट के पति हैं और एक प्यारी बेटी के पिता भी हैं, जिसका नाम राहा है। दूसरी ओर, दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपना घर बसा लिया है और पिछले साल ही उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ है। लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर बता रही हैं कि आखिर रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप क्यों हुआ?

रणबीर दीपिका का क्यों हुआ ब्रेकअप?

दीपिका रणबीर के अलग होने के लगभग तीन साल बाद, 2012 में, रणबीर कपूर एक टॉक शो में नजर आए और ये शो था सिमी ग्रेवाल का। इस एपिसोड में, रणबीर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उनके ब्रेक-अप और इसके पीछे के कारणों के बारे में बात की गई।

मां नीतू ने बताया कारण

वीडियो में, नीतू ने कपूर ने कहा, "उसकी सिर्फ एक गर्लफ्रेंड थी और वो दीपिका है। मुझे लगता है कि शायद उनके रिश्ते में कुछ कमी थी, कुछ मिसिंग था। वो इस रिलेशनशिप में वो नहीं था, जो वो है और उसे रिश्ता खत्म करने की जरूरत थी।"

नीतू ने आगे कहा, "हर किसी के रिश्ते होते हैं और वे आगे बढ़ जाते हैं। अगर उनका रिश्ता परफेक्ट होता, तो वो टूटता नहीं। अगर मुझे लगता कि लड़की अच्छी नहीं है, तो मैं अपने तरीके से कह देती। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि 'शादी मत करो' या 'यह गर्लफ्रेंड मत रखो'। ये उस पर डिपेंड करता है कि वह क्या करना चाहता है। लेकिन मैं अपनी राय डेफिनिटली जरूर जाहिर करूंगी।"

रणबीर दीपिका का वर्कफ्रंट

हालिया वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपनी पत्नी आलिया और एक्टर विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। वहीं दीपिका ने दुआ के बाद अभी तक अपनी वापसी का कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच खबर आई कि दीपिका साउथ के एक्टर प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली थीं लेकिन उनकी हाई डिमांड के कारण संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor nitu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X