Amrish Puri के साथ कमर मटकाती हुईं दिखीं Rakhi Sawant, एक्टर ने जोश में आकर गोद में उठाया

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Dance Video With Amrish Puri: दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी को बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन माना जाता था। अपनी दमदार आवाज से जब भी अमरीश पुरी कोई डायलॉग बोलते तो थिएटर में बैठे लोगों के कान खड़े हो जाते। उनके कुछ डायलॉग तो आज भी काफी वायरल हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अमरीश पुरी एक समय में राखी सावंत के साथ रोमांस कर चुके हैं।

अमरीश पुरी और राखी का डांस

राखी सावंत एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्हें एक एंटरटेनर भी कहा जाता है। वो जहां भी जाती हैं मस्ती-मजाक का माहौल बन जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही थीं। कई फिल्मों में उन्हें रोल मिला और कई फिल्मों में वो आटम गर्ल बनकर हिट गानों पर नाचती हुईं नजर आईं। राखी सावंत के जवानी के दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमरीश पुरी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यही नहीं अमरीश पुरी राखी को अपनी गोद में उठाते नजर आ रहे हैं।

काफी अलग लग रहीं राखी सावंत

अमरीश पुरी और राखी सावंत एक गाने 'बदमाश नंबर 1' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में अमरीश राखी के साथ डांस में कॉर्डिनेशन बिठा रहे हैं। वहीं राखी सावंत भी अपना बेस्ट दे रही हैं। इस सॉन्ग में राखी सावंत अब की राखी से काफी अलग लग रही हैं। राखी का सिल्वर आउटफिट उस समय काफी चर्चा में आया था। साथ ही इस आउटफिट के साथ उनकी सिल्वर लिपस्टिक भी आपको हैरान कर सकती है।

'बदमाश नंबर 1' के बारे में

ये गाना है अमरीश पुरी की फिल्म 'बदमाश नंबर 1' का। ये फिल्म 26 अप्रैल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी रणजीत सिंह नाम के विलेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी भी सिचुएशन का सही और गलत फायदा उठाना जानता है, इसलिए वो सबसे बड़ा बदमाश है।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant amrish puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X