बाहुबली 2 का क्रेज साल के अंत तक बरकार..ये VIDEO है सुबूत..देखें आप भी
इसमें कोई शक नहीं है कि बाहुबली 2 2017 की सबसे बड़ी फिल्म है। हर किसी के सिर पर बाहुबली 2 का क्रेज ऐसा चढ़ा कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है । फिल्म के एक्शन सीन, रोमांटिक सीन से लेकर म्यूजिक तक दर्शकों को पसंद आया।
फिल्म का गाना साहोरे बाहुबली 2 चार्टबस्टर में लंबे समय तक टॉप पर रहा और इस फिल्म और गाने का क्रेज में अमेरिका में भी अभी तक बरकरार है। दरअसल अमेरिका में एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जब भारत की तरफ से पारंपरिक अंदाज में साहोरे बाहुबली पर परफॉर्म किया गया तो दर्शक झूम उठे।आप भी देखिए वीडियो।
फेसबुक पर ये वीडियो 21 नवंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 850 लोग शेयर कर चुके हैं और 350 कमेंट आ चुके हैं। कुछ ही मिनिट में ये वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो गया।
बाहुबली 2 का क्रेज कुछ ऐसा था कि फिल्म 1800 करोड़ से अधिक की कमाई की और ये अपने आप में रिकॉर्ड साबित हुआ। हाल में टीवी प्रीमियर पर भी फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़े। बहरहाल इसमें कोई शक नहीं है कि अमेरिका में भी बाहुबली 2 को खूब पसंद किया गया है और आज भी क्रेज बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications