Viral Video: 'कांतारा' में 'दैव' का कॉन्ट्रोवर्शियल स्टंट, लोगों ने जताई नाराजगी, बताया संस्कृति का अपमान!

Viral Video

Viral Video: कांतारा: चैप्टर 1 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस इस सफलता को एक जश्न... एक त्योहार की तरह मना रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक फैन की हरकत चर्चा का विषय बन गई।

दैव का रूप लेकर की एंट्री

दरअसल, तमिलनाडु के डिंडिगुल में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स दैव (Daiva) का गेटअप पहनकर थिएटर पहुंच गया। उसने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ड्रमैटिक अंदाज में अंदर एंट्री ली। सिक्योरिटी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो थिएटर में ऊपर-नीचे घूमता रहा। वहां मौजूद दर्शक उस शख्स की हरकत देखकर हैरान रह गए।

जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग नाराज हो गए। कई लोगों ने कहा कि दैव का रूप कोई आम इंसान नहीं अपना सकता। यह रूप सिर्फ उन लोगों को धारण करने की अनुमति होती है जो सालों से खास धार्मिक रीति-रिवाजों और तपस्या का पालन कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि ऐसे रूप धारण करने के लिए स्पेशल माहौल और धार्मिक विधि की जरूरत होती है, जिसे यूं आम जगहों पर नहीं किया जा सकता।

लोगों के रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट किया- 'दैव का रूप खास समुदाय के लोग ही धारण करते हैं और इसके लिए उन्हें कई दिनों तक सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इस तरह का बर्ताव हमारी आस्था का अपमान है।' दूसरे ने लिखा- 'यह कोई दिव्य पल नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाना है। इसे बिल्कुल भी प्रमोट नहीं करना चाहिए।'

हालांकि फैंस का फिल्मों के किरदारों की तरह तैयार होकर थिएटर जाना आम बात है, लेकिन इस मामले में दैव का रूप धारण करना लोगों को गलत और अपमानजनक लगा। क्योंकि यह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि कई लोगों की धार्मिक मान्यता और परंपरा से जुड़ा हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video kantara chapter 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X