Viral Video: चालू डब्बे में सीट के लिए भिड़ पड़े दो लोग, खूब चले लात घूंसे मजे ले गया वीडियो बनाने वाला शख्स

Viral Video

Viral Video: अक्सर कुछ ऐसे वीडियोज लोगों के सामने आते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। आए दिन कोई ना कोई वीडियो मोबाइल स्क्रीन पर आकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या वाकई ऐसा असलियत में हो सकता है?

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोगों को ट्रेन की सीट के लिए लड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये दोनों शख्स जनरल डिब्बे में हैं और सीट के लिए काफी जोरदार तरीके से आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलाबी शर्ट पहने हुए शख्स लगातार काली शर्ट पहने हुए शख्स को पीट रहा है। लोग उन दोनों को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन वो दोनों है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जिस शख्स ने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का आकर्षित किया है, वो है वीडियो की कमेंट्री करने वाला शख्स।

इस वीडियो को बनाने वाला शख्स पहले गुलाबी शर्ट वाले शख्स को काले शर्ट वाले शख्स को छोड़ने के लिए कहता है। इन दोनों के बीच में एक और शख्स आता है, जो उनकी लड़ाई को खत्म करने की कोशिश करता है लेकिन दोनों आपस में लड़ने में इतने मशगूल होते हैं कि उन्हें इस बात का भी डर नहीं होता कि वो अपर सीट से नीचे गिर भी सकते हैं।

ये लड़ाई एक सीट से दूसरी सीट तक भी पहुंच जाती है और दोनों एक-दूसरे को लात से भी मारने लग जाते हैं और उन्हें इतनी बुरी तरह लड़ता देख शख्स उन्हें आगाह करता है कि वो दोनों गिर जाएंगे तो थोड़ा संभल कर रहें। वीडियो बनाने वाला शख्स में मजाक में यह भी कहता हुआ दिखता है कि यहां पर तो WWE शुरू हो चुका है। एक है रोमन रेंज और एक है जॉन सीना।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X