बुर्का पहनकर महिला टॉयलेट में घुसकर शख्स ने की गंदी हरकत, पकड़ा गया तो हुई ऐसी हालत

सोशल मीडिया पर इन दोनों ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं जो की बहुत ही ज्यादा लोगों को हैरान कर देते हैं. लेकिन इस बीच एक मामला सामने आया है जो कि केरल के कोच्चि का है. बता दे कि पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जिसने बुर्का पहनकर महिलाओं के टॉयलेट में घुसने की कोशिश की.
सशक्त पर आरोप लगाए गए और यहां तक कि उसका नाम अभिमन्यु बताया जा रहा है. उसे पर आरोप लगाए गए कि वह महिलाओं के टॉयलेट में जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाता हुआ पकड़ा गया. कुछ ख़बरों के अनुसार शख्स आईटी टेक्नीशियन है और प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम किया करता है. पुलिस ने उस शख्स को पकड़कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आईटी कंपनी में कार्यरत है आरोपी
उस शख्स के ऊपर कई सारी धाराओं पर केस दर्ज कर दिया गया है और बता दें कि कोच्चि के मशहूर लुलु मॉल की यह घटना बताई जा रही है. इस मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी इंफोपार्क स्थित एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करता है जो की बरखा पहनकर महिलाओं के टॉयलेट में गया और अपना मोबाइल वहां पर छुपा कर आ गया. उसने अपने मोबाइल को छोटे से कार्डबोर्ड में छुपा दिया और उसको दरवाजे के पीछे छुपा दिया. अब उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसका फोन भी बरामद किया गया. लेकिन अब इस पर पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.
आरोपी ने भी गुनाह किया कुबूल
पुलिस आरोपी से इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि इस घटना में उसके साथ में कोई और भी शामिल था या फिर नहीं था. खबरों के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह आरोपी बुर्के में दिखाई दे रहा है और उसे कई सारे लोगों ने पकड़ लिया. आरोपी ने इस दौरान अपना मुंह भी छुपाया और सोशल मीडिया पर लोगों ने उसको लेकर काफी सारे प्रतिक्रियाएं दी हैं.


Click it and Unblock the Notifications