होने वाली दुल्हन को स्टेज पर चढ़ाने के लिए दूल्हे ने बढ़ाया मदद का हाथ, लड़की ने हाथ में ही थूक डाला

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब शादी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में शादी का एक ड्रमैटिक क्लिप सामने आया है, जिसमें दुल्हन अपने होने वाली पति के साथ ऐसा बर्ताव करती है कि हर कोई सन्न रह जाता है।
होने वाले पति के हाथ में थूका
हाल में शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 10 सेकंड के इस वायरल क्लिप में, जैसे ही दूल्हे का आउटफिट पहने व्यक्ति ने वरमाला समारोह के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, दुल्हन ने उसके हाथ पर थूक दिया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या स्क्रिप्टेड, और यह कहां रिकॉर्ड किया गया है।
12 मई का है ये वीडियो
हालांकि, वीडियो में कैप्शन में जिक्र किया गया है कि यह घटना 12 मई को हुई थी। इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को शक है कि यह घटना ऑनलाइन ध्यान आकर्षित करने के लिए जानबूझकर की गई हो सकती है, जैसा कि इसी तरह के मामलों में देखा गया है।
लोगों ने किया ट्रोल
वायरल वीडियो पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक यूजर ने कहा, "ये बदतमीजी की हद है... दूल्हे को मंच से चले जाना चाहिए था।" लड़के को असभ्य लड़की से शादी न करने की सलाह देते हुए एक और यूजर ने कमेंट किया, "अगर लड़की माफी भी मांगे या मान भी जाए, फिर भी शादी नहीं करनी चाहिए"।
यह मानते हुए कि लड़की को शादी के लिए मजबूर किया गया होगा, एक तीसरे यूजर ने लिखा, "हो सकता है ये शादी जबरदस्त हो रही हो, लड़की की मर्जी के खिलाफ या उसकी नापसंद से...या फिर लड़का अच्छा कमाने वाला ना हो, या सरकारी नौकरी वाला ना हो।"


Click it and Unblock the Notifications