Viral Video: पायलट ने गर्लफ्रेंड पर लुटाया अपना भरपूर प्यार, बॉयफ्रेंड का प्रपोजल सुनकर छलके आंसू

Viral Video: प्यार के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक आ गया है तो ऐसे में अब प्यार के नए किस्से सुनने सुनाने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वायरल वीडियो देखने के बाद कहा कि इन दिनों हवा में सचमुच प्यार है।
पायलट ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
एक वायरल वीडियो में एक एरोमेक्सिको पायलट अपनी गर्लफ्रेंड को बीच हवा में रोमांटिक प्रपोजल देकर सरप्राइज देता है। इस दिल को छू लेने वाले पल को फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पायलट की गर्लफ्रेंड नोर्मा बसुर्टो को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। वह फर्स्ट क्लास केबिन में बैठी हुई थी। लाउडस्पीकर पर कैप्टन ने प्यार का एक इमोशनल इजहार किया और नोर्मा को "प्यार और जिंदगी की को-पायलट" कहा।
गर्लफ्रेंड के लिए कही ये बात
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने लाउडस्पीकर पर स्पेनिश में कहा, "आज, मैं उसी इंसान के साथ फ्लाइट में सवार हुआ जिसने मेरे जीवन को बदल दिया है, प्यार और जीवन की मेरी को-पायलट, नोर्मा बसुर्टो। जिस दिन से मैं तुमसे मिला, मुझे पता था कि मैं हर काम में, हर तूफान और साफ आसमान में तुम्हारे साथ उड़ना चाहता हूं। हनी, जिस दिन से मैं तुमसे मिला, मुझे पता था कि तुम खास हो, लेकिन समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि तुम वो सब कुछ हो जिसका मैंने सपना देखा था। तुम मेरी खुशी हो और यही कारण है कि मैं हर दिन बेहतर बनना चाहता हूं। तुम बड़े चैलेंजेस और खूबसूरत पलों में मेरी साथी रही हो।"
गर्लफ्रेंड ने हां कहा
इसके बाद पायलट ने नोर्मा से खड़े होने की रिक्वेस्ट की और बताया कि वो फ्लाइट के कैमरों के जरिए उन्हें अपनी सीट पर बैठते हुए देख रहे थे। जब वह कॉकपिट से बाहर निकले और उनके पास पहुंचे तो दूसरे पैसेंजर्स में एक्साइटमेंट बढ़ गई। बॉयफ्रेंड के इमोशनल प्रपोजल के बाद नोर्मा ने "हां" कहा, उनके चेहरे पर आंसू बह रहे थे। कपल ने खुशी में एक-दूसरे को गले लगाया।


Click it and Unblock the Notifications