Viral Video: सड़क के बीचोंबीच कैमरा लगाकर ये लड़की करने लगी OYO वाली हरकतें, लोगों ने कहा- 'उल्टी नोरा फतेही'

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोग फेमस होने लिए कुछ भी करना शुरू कर देते हैं। इन दिनों लोगों पर बेहद कम समय में फेमस होने का भूत सवार हो रखा है और यही वजह है कि लोग अब कुछ भी कर के बस फेमस होना चाहते हैं और इसकी मियाद हाल ही में देखने को मिली।
एक वायरल वीडियो इन दिनों लोगों को काफी हैरान कर रहा है। क्योंकि एक लड़की बीच सड़क पर अजीबोगरीब हरकत करती नजर आ रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की ने सड़क पर ट्राईपॉड रखा हुआ है और उस पर अपने फोन को सेटअप किया हुआ है। यह लड़की बार-बार जाकर एक स्टेप करती है और फिर जाकर अपने कैमरे में देखती है और फिर से वो वही स्टेप करना शुरू कर देती है।
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कुछ बोलते हुए भी नजर आ रहा है। वो शख्स कहता है कि वो इस वक्त शिमला में है और यहां आकर वो इस लड़की को ये हरकत करते हुए देखकर हैरान है। साथी ही वो इस लड़की को उल्टी नोरा फतेही कहता है। यह वीडियो देखकर लड़के के कमेंट और लड़की की हरकत पर हर कोई हंसने लग गया है।
ये वायरल वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने सफेद रंग की क्रॉप टॉप और ग्रे रंग की पैंट में नजर आ रही हैं। आते-जाते लोग भी इस लड़की को देखकर हैरान हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











