Viral Video: इस लड़की ने खड़े प्लेन का किया ऐसा इस्तेमाल, झटके बाल तो चचा हुए परेशान और फिर...

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जो लोगों को यह सोचने पर मजूबर कर देते हैं कि क्या वाकई इन सब चीजों की जरूरत है? आजकर कुछ लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। पहले मेट्रो, ट्रेन और अब कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने तो प्लेन को भी नहीं छोड़ा।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की प्लेन के अंदर ही रील बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की ने ब्लैक क्रॉप टॉप और पिंक पैंट पहनी हुई है और एक पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि लोग उसी लड़की को बार-बार घूर-घूर कर देख रहे हैं।

प्लेन में जगह बेहद कम होती है लेकिन फिर भी इस लड़की ने जैसे-तैसे अपने लिए जगह बनाई है कि वो एक रील बना सके। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस लड़की के रील बनाने की वजह से पास की सीट में बैठे बुजुर्ग को काफी दिक्कत हो रही थी और आसपास के लोग भी परेशान ही दिख रहे थे।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विटर में लिखा गया है कि 'इस बीमारी का इलाज ढूंढ़ना अति आवश्यक हो गया है। कोरोना वायरस से भी ज्यादा तेज फैल रही है ये बीमारी। इसकी शुरुआत सड़कों से हुई, फिर हमारी ट्रेनों और मेट्रो को संक्रमित किया और अब यह हमारी उड़ानों और विमानों तक भी पहुंच गया है.. कोई सुझाव कि इसे कैसे रोका जाए?'

आपको बता दें हाल ही में एक और प्लेन का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यात्री फ्लाइट के पायलट के साथ हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है। जी हां, दिल्ली से गोवा जा रही ये इंडिगो की फ्लाइट में बखेड़ा तब खड़ा हो गया जब एक पुरुष यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया। इस वीडियो में आप देखेंगे हमेशा की तरह ये पायलट यात्री केबिन में है और फ्लाइट के बारे में जानकारी दे रहा है। इस दौरान ही ये हमला हुआ था। दोपहर 1 बजे के आसपास उड़ान 6E-2175 पर हमला किया गया, जो सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन शाम 6 बजे रवाना हुई।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X