कड़कड़ाती ठंड में भी इस लड़की का नहीं रुका डांस, पहले तो लड़के को मारा धक्का फिर कपल के सामने...

Viral Video: मुंबई की लोकल में डांस में करने वाली एक लड़की का वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। तंग कपड़े पहन कर ये लड़की लोगों की भीड़ में अपने डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आती है, लेकिन अब वो लड़की पहुंच गई है दिल्ली और दिल्ली की ठिठुरती ठंड में भी इस लड़की के डांस मूव्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसमें मुंबई लोकल की लड़की नीले रंग के कोर्ड सेट में डांस कर रही है और दिल्ली की ठंड से बचने के लिए उन्होंने भूरे रंग का स्वेटर भी पहना है। उन्होंने इस बार डांस करने के लिए 'झलक दिखला जा' गाने को चयन किया है और लोगों की भीड़ में वो काफी ज्यादा तेजी से डांस कर रही हैं।
इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि वो डांस करते हुए कई बार कई लोगों से भी टकराती हैं लेकिन उनका डांस निर्विरोध चलता ही रहता है। उनके डांस को देखकर लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी कमेंट भी किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'दिल्ली मेट्रो का वीडियो भी आएगा अभी', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इस बार तो डिसेंट डांस किया है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'दीदी एक बार मेट्रो में भी'। एक और यूजर ने लिखा- 'दिल्ली इतना अनसेफ है कि इसे भी जैकेट पहनवा दिया'।


Click it and Unblock the Notifications











