Viral Video- 'नमाज' और 'कुरान' को लेकर ये क्या बोल गईं नोरा फतेही? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Nora Fatehi Troll On Namaz- नोरा फतेही को लेकर मशहूर है कि वो कुछ भी करती हैं तो खबरों का हिस्सा बन जाती हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसके बाद नोरा फतेही को लेकर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
इस वीडियो में नोरा फतेही नमाज को लेकर बातें कर रही हैं। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसी बातें की हैं जो कि लोगों को पसंद नहीं आई या उनको गलत लगीं तो लोग भड़क गए। वीडियो में नोरा एक पॉडकास्ट पर हैं जहां उनसे नमाज को लेकर एक सवाल पूछा गया था।
इंरव्यूवर ने पूछा था कि क्या नमाज में जप किया जाता है? इसपर नोरा फतेही ने कहा, ''नहीं इसमें जप नहीं किया जाता है। इसमें याद किया जाता है और शहादा किया जाता है। इस शहादा का मतलब होता है कि सिर्फ एक अल्लाह है। इसके बाद हम कुरान की आयतें पढ़ते हैं। कुछ स्पेशल आयतें भी हैं जो कि हम नमाज की शुरुआत में कहते हैं जैसे सूरह फ़ातिहा.. जिसके साथ हम नमाज की शुरुआत करते हैं। सभी मुस्लिम इसके साथ ही नमाज की शुरुआत करते हैं और सुरह का मतलब पूरा चैप्टर होता है।'' इसके बाद इंटरव्यूवर ने पूछा, क्या ये एक कविता की तरह है? इसपर नोरा ने जवाब दिया कि, हां, ''ये एक कविता की तरह है।'' इस बात को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक ने लिखा, यह कविता नहीं है, ''ये स्वयं अल्लाह के शब्द हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या हम इस तथ्य की सराहना कर सकते हैं कि वह इस्लाम के बारे में कई अन्य सेलेब्स से कहीं अधिक जानती है। कम से कम वह सही दिशा में बोलने की कोशिश कर रही है। मार्गदर्शन अल्लाह के हाथ में है हमारे नहीं।'' एक ने लिखा, ''टिप्पणियाँ पढ़ रहा हूँ और मैं सोच रहा हूँ कि कैसे हम अन्य इमान का मूल्यांकन करके दूसरों को नीचा दिखाते हैं!'' एक ने लिखा, ''सवाल खरबूजा, जवाब तरबूज।'' एक ने लिखा, ''अब ये लोग हमें नमाज के बारे में बताएंगे।''
पहचान की मोहताज नहीं
नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि आज के समय में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। एक्ट्रेस ने अपने डांसर और एक्टिंग के साथ-साथ रियलिटी शो में बतौर जज के तौर पर भी काम किया। उनका हर एक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications