Viral Video- चूल्हे पर रोटियां सेंकती नजर आईं नेशनल क्रश, लोग बोले- 'कितनी Awesome है यार ये'

फिल्म एनिमल से छा जाने वाली अदाकार तृप्ति डिमरी अब कुछ भी करती हैं तो लोग उनको पसंद करते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोटियां सेंकती हुईं नजर आ रही हैं।
बता दें कि तृप्ति एक्टिंग के साथ साथ खाना भी पका लेती हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान तृप्ति चूल्हे में रोटियां सेंक रही हैँ। लकड़ियां लगी हुईं हैं और आग बहुत तेजी से जल रही है। वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।
देहाती क्षेत्र में पहुंची तृप्ति डिमरी के पीछे कुछ महिलाएं भी खाना पका रही हैं और देखने पर वे सभी मजदूर लग रही हैं। तृप्ति ने् क्या सोंचकर ये काम किया है वो तो पता नहीं लेकिन वीडियो में काफी क्यूट लग रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कम से कम उसे रोटी बनाना तो थोड़ा आता है।'' एक ने लिखा, ''देखकर अच्छा लगा।'' एक ने लिखा, ''रणबीर कपूर बी लाइक:- गीतांजलि .दिखायी दे रहा हूं तुम्हें ..रोटी फुलाना आता हूं उसे ..तुम्हारी तरह सिर्फ मुंह नहीं।'' एक ने लिखा, ''तृप्ति की बहनें ज्यादा क्यूट लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''मेरी क्रश अपडेट नहीं होगी केवल तृप्ति।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि तृप्ति का रिएक्शन नहीं आया है।
करियर
वर्तमान समय में नेशनल क्रश और भाभी 2 के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2017 में श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और सनी देओल भी थे। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल', 'कला' और अब 'एनिमल' में नजर आईं। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications