Viral Video- पंजाब की मॉडल पर शराब के गिलास से हमला, नशे में धुत मेहमान के साथ नाचने से किया था इंकार

एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप सोच में पड़ सकते हैं। इस वीडियो में आपको एक स्टेज नजर आएगी जिसमें एक लड़की खड़ी है। अचानक से कुछ लोग उसपर हमला करते हैं और इसके बाद ये लड़की आपे से बाहर हो जाती है।
ये सब देखकर अगर आपके दिल में सवाल है तो जानिए क्या है पूरा माजरा? ये वीडियो सीधे पंजाब से वायरल हो रहा है जहां पर एक मॉडल पर शराब के गिलास से हमला किया गया है। कहा जा रहा है कि इस मॉडल ने नशेड़ी मेहमान के सामने नाचने से इंकार कर दिया था।
जी हां, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए telly chakkar ने लिखा, ''शादी में नशे में धुत मेहमान के साथ डांस करने से मना करने पर पंजाबी मॉडल पर शराब के गिलास से हमला।'' वीडियो में आप देँखेगे कि एक शख्स स्टेज के नीचे आता है और शराब के गिलास से हमला कर देता है। हालांकि ये वीडियो किस मॉडल की है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है।
भड़क गए लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैँ। एक ने लिखा है, ''हे भगवान .... सभी आवारा लफंगा पिछड़े लुच्चा पंजाबी लड़कों के साथ तथाकथित अमीर पंजाबी शादी ... लड़की को ग्लास लगा है .... लड़की को परेशान भी किया गया है .. वह न्याय की हकदार है .. लड़के को जेल में डालो!!
माफ़ी अलग से मंगवाओ और इसके वीज़ा पर भी रोक लगाओ !! वीजा पर रोक लगाने से देखो इनको कैसे फटाक से सजा मिलती है... इन अमीर पंजाबियों के गुंडे राजनेताओं, भ्रष्ट राजनेताओं के साथ लिंक होते हैं इसलिए ये इतना उछलते हैं वरना इनको कानून का डर हो और ये सीधे होके बैठे हों।'' इसके अलावा भी लोगों ने कई तरह के कमेंट्स करते हुए इस वीडियो की निंदा की है। हालांकि किसी तरह की जानकारी इसपर सामने नहीं आई है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications