Video: ब्रज के बंदरों ने दिया शरारत का नमूना, शख्स से छीना iPhone, लोग बोले- 'फ्रूटी दो आईफोन लो ऑफर...'

Viral Video

Viral Video: मथुरा-वृंदावन जो भी लोग घूमने जाते हैं, उन्हें अक्सर बंदरों की शरारत का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कहा जाता है कि वहां के बंदर बहुत शरारती होते हैं और लोगों का सामान छीनकर ले जाते हैं। इसके बाद जब तक उन्हें कुछ खाने पीने की चीज ना दी जाए, तब तक वह लोगों का सामान वापस नहीं करते। लेकिन अब इसी का एक उदाहरण सामने आया है और एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखी ब्रज के बंदरों की शरारत

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर एक शख्स से आईफोन छीनकर भाग जाता है। बाद में वह बंदर सबसे ऊपर वाली जगह पर जाकर बैठ जाता है। नीचे लोग खड़े रहते हैं और बार-बार उस बंदर से अपना आईफोन मांगते रहते हैं। लेकिन बंदर तो अपनी बात पर अड़ा रहता है। बाद में लोग बंदर को फ्रूटी की बोतल ऑफर करते हैं।

वीडियो पर लोगों को आई हंसी

लेकिन जब बंदर को फ्रूटी उछालकर दी गई तो उसने हाथ में पकड़ने के चक्कर में आईफोन को नीचे छोड़ दिया। हालांकि हुआ ये कि नीचे खड़े शख्स ने उस फोन को पकड़ लिया था। लेकिन अब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि कुछ लोग तो वीडियो पर खूब हंस रहे हैं। लेकिन कुछ लोग आईफोन के नीचे गिर जाने पर काफी ज्यादा हैरान है।

लोग दे रहे वीडियो पर अपना रिएक्शन

ब्रज के बंदरों की इस शैतानी भरी वीडियो पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "वृंदावन के बंदरों को अपना काम निकलवाना बहुत अच्छे से आता है।" तो वही एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "एक हाथ दे और एक हाथ ले ले।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "फ्रूटी दो आईफोन लो ऑफर।"

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X