कांवड़ यात्रा में पाप कर बैठे Manoj Tiwari? खुद मजे से खा रहे खाना बुजुर्ग से दबवाए पैर, वीडियो वायरल

Manoj Tiwari Controversy: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा लेकर हजारों श्रद्धालु भोलेबाबा के पास पहुंचते हैं और इन हजारों की तादाद में इस बार भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान उन्होंने ऐसे-ऐसे कांड कर दिए कि वो खबरों में आ गए।
मनोज तिवारी का वीडियो वायरल
कांवड़ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी में डाल दिया है। ये वीडियो देखने के बाद हर कोई मनोज तिवारी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहा है और इंसानियत की दुहाई दे रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा
इस वायरल वीडियो में मनोज तिवारी आराम करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वो खाना भी खा रहे हैं। लेकिन इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति, जिनकी उम्र करीब 70 साल से ज्यादा लग रही है, उनके पैरों को दबा रहा है। हैरानी की बात यह है कि मनोज तिवारी इस बुजुर्ग व्यक्ति को रोकते ही नहीं है, बल्कि खुद को पूरी तरह कंफर्टेबल करके पैर दबवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका हावभाव यह दिखाता है कि जैसे उनके लिए यह कोई नॉर्मल बात हो।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया यूज़र्स ने मनोज तिवारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, "एक तरफ कांवड़ यात्रा कर पुण्य कमा रहे हैं और दूसरी तरफ पिता समान बुजुर्ग से पैर दबवा रहे हैं? ये कैसी श्रद्धा है?" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "क्या सांसद होने का मतलब यही है कि इंसानियत भूल जाएं?" कई लोगों ने इसे शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया।
क्या बोले मनोज तिवारी?
फिलहाल मनोज तिवारी की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि शायद वह बुजुर्ग व्यक्ति अपनी श्रद्धा से सेवा कर रहा हो। लेकिन सवाल यही है कि क्या किसी भी स्थिति में एक बुजुर्ग से इस तरह की सेवा लेना सही है, खासकर जब आप एक जनप्रतिनिधि हों?
पब्लिक इमेज पर पड़ सकता है असर
मनोज तिवारी की ये हरकत उनके राजनीतिक और सामाजिक छवि पर सवाल खड़े कर सकती है। एक तरफ वो कांवड़ यात्रा में जाकर धार्मिक आस्था के प्रतीक माने जा रहे हैं, दूसरी ओर उनकी यह हरकत उन्हें आलोचना के घेरे में ला रही है। सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में नेताओं का हर कदम कैमरे की नजर में रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











