..................... Viral Video- उड़ान से पहले प्लेन के दरवाजे से गिरा शख्स, डरावना वीडियो देख उड़ जाएंगे होश! Viral Video- Man falls from plane before the flight, you will be shocked after watching scary video! - Hindi Filmibeat

Viral Video- उड़ान से पहले प्लेन के दरवाजे से गिरा शख्स, डरावना वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!

viral video

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो इस वक्त हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो एयरपोर्ट के रनवे का है जहां पर एक फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार खड़ी है।

लेकिन टेकऑफ करने से पहले कुछ होने वाला है इसका अंदाज किसी को नहीं था। बता दें कि उड़ान भरने से पहले ही एक कर्मचारी को प्लेन के दरवाजे पर देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि वो सीधे जमीन पर आकर गिरता है।

पूरा मामला ये था कि इस दौरान कई कर्मचारी थे जो कि काम कर रहे थे। नीचे सीढियों पर खड़ा कर्मचारी ये भूल गया था कि ऊपर भी एक शख्स है। जैसे ही प्लेन में चढ़ा ये शख्स अपना पैर सीढी पर रखने के लिए बढ़ाता है, नीचे वाला शख्स सीढ़ी खिसका देता है।

इतने में शख्स फ्लाइट से सीधे जमीन पर गिरता है। वीडियो जैसे ही सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो इंडिया का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि उसके पहले ये डरावना हादसा हो गया।

क्या कह रहे हैं लोग

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उन्होंने विमान का दरवाज़ा बंद किए बिना सीढ़ी कैसे हटा दी? क्या यह बुनियादी एसओपी नहीं है! यह किसी भी ग्राउंड स्टाफ/क्रू के लिए सबसे बुरा सपना है।''

एक ने लिखा, ''मुझे उनकी स्थितियों के बारे में जानकारी मिली। उन्हें तुरंत इलाज मिल रहा था और शुक्र है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।'' एक ने लिखा, ''ये सिर्फ लापरवाही है। एक ने लिखा, गलती नीचे वाले की है।'' एक ने लिखा, ''धोखे से हुआ है, नीचे वाले का ध्यान कहीं और था।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X