Viral Video: एक शख्स ने हरे रंग का तौलिया लपेटकर किया घिनौना डांस, लोगों ने कहा-'इस बीमारी का कोई इलाज नहीं'

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आते ही रहते हैं। कुछ वीडियो चर्चा का विषय बन जाते हैं तो कुछ वीडियोज लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियोज आपको सबक दे जाते हैं तो कुछ वीडियोज आपको ये सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि ये शख्स ऐसा कैसे कर सकता है?
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसे अंदाज में डांस कर रहा है कि लोगों के चेहरों से हंसी ही नहीं जा रही है। जी हां, एक व्यस्त सड़कर के बीचों-बीच एक शख्स को तौलिए में नाचते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स हरे रंग का तौलिया लपेटे हुए लेड लाइट पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो शख्स वीडियो बनवाने के लिए ऐसा कर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि ये क्या चल रहा है... अब इस बीमारी को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो गया है। अब हमारे अधिकारी भी इस बारे में कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये वीडिया भारत का ही है। ऐसे ही कई वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते ही रहते हैं। कभी बीच सड़क कुछ लोग अजीब डांस करते नजर आते हैं तो कभी व्यस्त जगहों पर अपना हुनर दिखाने की कोशिश करते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग जिस तरह की हरकतें करने लगे हैं वो वाकई चौंकाने वाला है। कम समय में जल्दी फेमस होने के लिए लोग अब किसी भी राह तक चलने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications