Viral Video- नन्ही बच्चियों ने रिपोर्टर बनकर की बर्फबारी की कवरेज, कश्मीर से वायरल हुआ बेहद क्यूट वीडियो

viral video

इंटरनेट पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैँ। इस वक्त जो वीडियो चर्चा में है वो सीधे कश्मीर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही आपको प्यार हो जाएगा क्योंकि इसमें दो बच्चियां नजर आ रही हैं।

बर्फबारी होने के बाद ये नन्ही बच्चियां अपने घरों से निकली हैं और कवरेज करते हुए शानदार रिपोर्टिंग कर रही हैं। क्यूट से वीडियो को देखकर आपकी मुस्कुराहट निकलनी लाजमी है।

एबीपी न्यूज के द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में ये दोनों बच्चियां रिपोर्टिंग करते हुए कह रही हैं, ''अस्लामवालेकुम दोस्तों.. तो आप देख सकते हैं कि फाइनली बर्फ पड़ गई है। आपको लग रहा होगा कि मैं किनता एंजॉय कर रही हूं। मुझे तो लग रहा है कि मैं जन्नत के बीचों बीच बैठी हूं और मेरे बीचों बीच ये दूध की लहरे हैं।

हमें तो आज बहुज मजा आ रहा है, अल्लाहतआला ने मेरी और मेरी बहन की दुआ कुबूल कर ली है। तो हम यहां पर बहुत ज्यादा मस्ती कर रहे हैं, एंजॉय कर रहे हैं। ये बर्फ इतनी गहरी है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं इसके अंदर ही डूब जाऊंगी। ऐसा लग रहा है कि ये कोई गहरा पानी है।''

इसके बाद एक महिला जो कि कैमरे के पीछे है वो बच्चियों से पूछती है, ''सर्दी नहीं लगी? इसपर बच्ची कहती है, सर्दी तो लगती है लेकिन एंजॉय भी तो करना है। बर्फ में तो बहुत मजा आता है, बर्फ से हमारी कश्मीर की रौनक बढ़ जाती है।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

बच्चियों के इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सो क्यूट, सच में कश्मीर जन्नत है।'' एक ने लिखा, ''भारतीय ख़ूबसूरती कश्मीर।'' एक ने लिखा, कितने क्यूट रिपोर्टर्स हैं। एक ने लिखा, ''सर्दी तो लग रही है लेकिन मजा तो करना है ना.. वाह बहुत प्यारा बेबी।'' एक ने लिखा, ''बहुत क्यूट बच्चे हैं।''

फिलहाल आप देखिए ये क्यूट वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X