Teacher Dance Video- क्लास में महिला टीचर ने इस आइटम सॉन्ग पर किया बेधड़क डांस, भड़क गए लोग और...

viral video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक महिला टीचर आइटम नंबर पर डांस करती दिख जाएगी। गुलाबी साड़ी पहने ये महिला टीचर क्लासरूम में ही डांस कर रही हैं और उसके आसपास एक छात्र और एक छात्रा दिख रहे हैं।

वीडियो छोटा ही इसलिए ये पता नहीं चल पाया है कि उस वक्त क्लासरूम में और कौन कौन मौजूद था। जैसे ही महिला टीचर का ये वीडियो वायरल हुआ लोग भड़क रहे हैं।

कुछ लोगों ने इस हरकत को ओके कहकर जाने दिया वहीं कुछ लोग अध्यापक की गरिमा और शिक्षा के मंदिर में ऐसे करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्लासरूम में 'कजरा रे'

इस वीडियो में टीचर बंटी और बबली के मशहूर आइटम नंबर कजरा रे पर डांस करती हुई दिख रही हैँ। इस गाने को ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। वीडियो में आप देखेंगे की मगन होकर अध्यापिका डांस कर रही है और एक छात्र इस बीच उनको चुनरी उढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। चुनरी मिलने के बाद टीचर की स्पीड कुछ बढ़ती है और जब गाने का सिग्नेचर स्टेप आता है तो छात्रा भी उनको जॉइन कर लेती है। हालांकि ये वीडिया कहां का है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन बोर्ड में जो लिखा इससे इतना पता चल रहा है कि मैडम का नाम का नाम रश्मि है और ये उनके जन्मदिन का मौका है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

वीडियो को एबीपी न्यूज ने साझा किया है। इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्लासरूम क्यूं बदनाम कर रहे, कोठा ही बोल दो.. हर जगह मुजरा स्टार्ट कर रखा है, सो कॉल्ड मॉडल्स ने।'' एक ने लिखा, ''किसी को मैम की इंस्टाग्राम आईडी पता है क्या?'' एक ने लिखा, ''काश बचपन मे हमारी भी टीचर ऐसी ही होती।'' एक ने लिखा, ''यदि बच्चों को सीखने के उद्देश्य से किया जाए और फुहारता बिल्कुल ना की जाए तब डांस करना बिल्कुल भी गलत नहीं है, लेकिन यह डांस गलत है।'' आप देखिए वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X