Viral Video- रात होते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कपल, चलती बाइक पर सरेराह करते रहे अश्लील हरकतें!

देश के कई शहरों से ऐसे ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं जो कि आपको हैरान करते हैं। अब राजस्थान के कोटा से एक वीडियो सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में रात होते ही एक कपल बीच सड़क पर आउट ऑफ कंट्रोल होता दिख रहा है। फिल्मी स्टाइल में कपल को बाइक पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का तेजी से बाइक रोड पर दौड़ा रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड आगे की तरफ पीछे मुंह करके उसके ही पैरों पर बैठी है।
इस दौरान दोनों लगातार रोमांस भी कर रहे थे। उनके कुछ साथी पीछे की ओर भी थे जो कि लगातार वीडियो बना रहे थे और उनकी इस हरकत की तारीफ भी कर रहे थे। वीडियो वायरल होते ही लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
एबीपी न्यूज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर लोगों कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''में तो इनके गिरने का वेट कर रहा था।'' एक ने लिखा, ''जो करना है रुक के कर ले पीछे वाला भी पूछ रहा।''
एक ने लिखा, ''मै भारत सरकार से अनुरोध करती हूं की ऐसे लोगो के लिए जल्द से कोठे का इंतजाम किया जाये ताके सभ्य समाज के लोगों पर ये प्रभाव ना पड़े।'' एक ने लिखा, ''फिर जब कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए वे दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
पुलिस से हुई शिकायत
कमेंट्स में दावा किया गया है कि इस वीडियो के संदर्भ में कोटा पुलिस से भी शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग हो रही है। लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों पर बराबर कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। खतरा सिर्फ उनके लिए नहीं है बल्कि जो सड़क पर चल रहा है, उसके लिए भी ये लोग खतरनाक हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ सामने आया है। इसके पहले भी देश के कई शहरों से ऐसे वीडियोज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications