..................... Viral Video: jawan Shahrukh khan fans came out on the streets with bandages on their faces - Hindi Filmibeat

Viral Video: हद से पार हुई 'जवान' की दीवानगी, चेहरों पर पट्टियां बांधकर सड़को पर उतरे शाहरुख के फैंस

Jawan Viral Video

Viral Video: घर, गली, चौराहों, शहरों और देश हर तरफ बस आज तो जवान ही जवान छाई हुई है। जन्माष्टी के मौके पर सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई है। रिलीज होते ही लोगों फिल्म ने अपना जादू सब पर चलाना शुरु कर दिया है, हर कोई 'जवान' के नशे में चूर है। फैंस के बीच शाहरुख खान की जवान का दीवानगी का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

फैंस पर चला शाहरुख का जादू-

शाहरुख खान की जवान रिलीज हो चुकी हैं। यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी, यही वजह है जो जवान एडवांस बुकिंग में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

इतना ही नहीं फैंस और सिनेमा दर्शकों के बीच शाहरुख खान की इस फिल्म का अच्छा-खासा क्रेज भी देखने को मिल रहा है। बहुत जगहों पर लोगों के सिर जवान का क्रेज हद से पार हो गया है।

इसका ताजा उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो है। जिसमें शाहरुख खान के सभी फैंस सिर और मुंह पर पट्टी बांधे सड़कों और चौराहों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लोगों की एक भीड़ सिर और मुंह पर सफेद पट्टी लगाकर सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इससे साफ हो गया है कि शाहरुख खान अपने फैंस के लिए किंग खान हैं और हमेशा ही रहेंगे। फैंस शाहरुख को पसंद ही नहीं करते हैं बल्कि उनको भगवान की तरह पूजा करते हैं।

जवान ने रच दिया इतिहास-

शाहरुख खान की जवान ने एडवांस बुकिंग से लेकर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने तक सभी में इतिहास रच दिया है। फैंस फिल्म को खास पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर तरफ शाहरुख का क्रेज एक त्यौहार की तरह देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान के अलावा फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका में हैं, साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X