Viral Video- जापानी गर्ल ने बेशरम रंग गाने पर किया धमाकेदार डांस, दीपिका पादुकोण को दे दी टक्कर!

शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोविंग का आलम काफी अलग है। अक्सर देखा जाता है कि उनके फैंस सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते रहते हैं। इस वक्त सुपरस्टार अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं जिसका गाना बेशरम रंग विवादों में है। लेकिन शाहरुख खान के फैंस इस गाने को लगातार सोशल मीडिया पर रिक्रिएट कर रहे हैं।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय नहीं बल्कि जापानी लड़की बेशरम रंग गाने को रिक्रिएट करती दिख रही है और शानदार बोल्ड मूव्स को कॉपी करती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
क्लिप में मेयो जापान को काले लेगिंग के साथ एक लाल रंग के ड्रेस में बेशरम रंग गीत पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप में काकेताकु नाम का एक अन्य व्यक्ति भी है जो शाहरुख खान की भूमिका की नकल करता है।
वीडियो को देखकर शाहरुख खान के भारतीय फैंस भी काफी उत्साहित हो चुके हैं और इसको साझा करते हुए सुपरस्टार की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ये कहना सही नहीं होगा कि ये जापानी लड़की दीपिका पादुकोण की तरह हूबहू डांस कर रही है लेकिन आपको ये काफी पसंद आने वाला है।
बता दें कि इस गाने के रिलीज होने के बाद एक नहीं बल्कि ढेरों जानमानी शख्सियतों ने इसको रिक्रिएट किया है। हालांकि विवाद के बाद खबर आ रही है कि इस गाने के भगवा बिकिनी वाले सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलना तय हो गया है।
शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म काफी दमदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications