Viral Video- जींस-ब्रालेट पहनकर इंदौर की मशहूर मार्केट पहुंची लड़की, हुई ट्रोल तो बोली- 'सुसाइड कर लूंगी..'

Indore Girl Viral Video- इंदौर (एमपी) से एक लड़की का वीडियो सामने आया है और इसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग आजकर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में सोशल मीडिया पर अजीब अजीब रील्स (Reels Video) बना रहे हैं।
कई बार तो लड़कियां इतनी बेशर्मी कर जाती हैं कि आपको यकीन नहीं होगा। इंदौर के सबसे मशहूर जगहों में से एक छप्पन बाजार (Chhappan Market) से इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान लड़की सिर्फ ब्रालेट और जींस में ही बाजार में घूमती हुई नजर आई थी।
जैसे ही वो सामने आई लोग खाना पीना छोड़कर इस लड़की की तरफ देखने लगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना है और लोग भड़के हुए हैं। वीडियो को manoj _Rodiya नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके बाद लोग कमेंट्स बॉक्स में कई तरह की बातें कह रहे हैं और लड़की को खरी खोटी सुना रहे हैं।
लड़की ने माफी मांगी
बाजार में अश्लीलता फैलाने वाली इस लड़की ने मामले को तूल पकड़ते देख सामने आकर माफी मांगी है। उसने एक वीडियो साझा किया था। लड़की ने कहा, ''उन सभी को सॉरी जिनको मेरे वीडियो से हर्ट हुआ है और मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए थे। मुझे अकेले छोड़ दीजिए मैं सुसाइड करना चाहती हूं क्योंकि मुझे जीना का कोई हक नहीं जो सोसाइटी में ये सब करे। मुझे माफ कर दीजिए मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है और मैं बहुत शर्मिंदा हूं।''
हालांकि ये पहली बार नही है जब किसी लड़की के द्वारा अश्लीलता की गई है। कुछ महीनों पहले नोएडा से भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें दो लड़कियों की अश्लीलता ने लोगों को नाराज कर दिया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications