..................... Viral Video- अजब गजब दूल्हा.. मांग भरने से पहले बनाने लगा रील, हैरान थी दुल्हन और रिश्तेदार Viral Video- Groom making a reel before filling vermillion, Bride and relatives were shocked - Hindi Filmibeat

Viral Video- अजब गजब दूल्हा.. मांग भरने से पहले बनाने लगा रील, हैरान थी दुल्हन और रिश्तेदार

viral video

रील का ये दौर है और अक्सर देखा जाता है कि ये हर जगह पर रील्स हावी रहती है। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। चाहे कितना भी खास मौका ही क्यों ना हो रील बनाने वाले हर जगह पर एक्टिव रहते हैं।

इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसको देखकर आप हंस हंसकर पागल होने वाले हैं। इस वीडियो में एक शादी हो रही है, ये कोई फेक शादी नहीं है बल्कि रियल शादी है। सारे रिश्तेदार और परिवारवाले खड़े हैं।

इस दौरान आप देखेंगे कि दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन की मांग में सिंदूर डालने वाला होता है कि उसको कुछ याद आता है। दरअसल उसको इस मौके पर भी एक रील बनानी थी.. यही कारण है कि वो सिंदूर डालने से पहले अपने हाथ रोकता है और एक गाने पर लिप-सिंक करना शुरु कर देता है।

बैकग्राउंड में विवाह फिल्म का चर्चित गाना... दो अंजाने अजनबी बजता हुआ सुनाई देता है। दूल्हे मियां गाना शुरु कर देते हैं और वहां पर खड़े सभी लोग हैरान हैं... यहां तक की दुल्हन मंद मंद मुस्कुराते हुए अपने होने वाले पति की क्रिएटिविटी देखती है।

वो पहले रील्स खत्म करते हैं और फिर मांग में सिंदूर डालते हैं। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हुआ है और लोगों के मजेदार कमेंट्स तो आपको बिल्कुल पढ़ना चाहिए। जिस पेज ने इस वीडियो को साझा किया उसने कैप्शन में लिखा है, ''रील महत्वपूर्ण है।''

इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''ये सिन्दूर पिंक कलर का कब से हो गया...।'' एक ने लिखा, ''पीछे खड़ी माता जी को लग रहा है जगराता हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''सबसे अच्छी एक्टिंग पीछे खड़ी लड़की ने की है।''

एक का कहना है, ''अभी हमे ग्रे सूट में केआरके भी दिखा है।'' एक ने लिखा, ''पूरा परिवार अब पछता रहा है।'' एक ने लिखा, ''आंटी को लगा भजन शुरु हो गया।'' आखिर ये वीडियो कहां का है इसको लेकर पता नहीं चल पाया है। आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X