VIRAL VIDEO: गांव की इस लड़की ने किया उर्फी जावेद को फेल, बनाई ब्रेड से ड्रेस फिर किया इस गाने पर ताबड़तोड़ डा

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी कोई ताबड़तोड़ डांस करता नजर आता है तो कभी कोई अतरंगी स्टाइल में गाना गाता दिखता है। वहीं हाल ही में गांव की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिएटर का नाम सोन पाल शर्मा नजर आ रहा है, लेकिन इन वीडियोज़ में एक लड़की नजर आ रही है जो अपनी अतरंगी ड्रेस की वजह से पॉपुलर हो गई है।
लड़की ने उर्फी जावेद के स्टाइल को किया फॉलो
जी हां, यह लड़की कभी शीशे से ड्रेस बनाती है तो कभी घास से वहीं इस बार इस लड़की ने ब्रेड से ऐसी ड्रेस बनाई है कि लोग तो बस उसे देखते ही रह जाते हैं। लड़की पहले ब्रेड खरीदकर लाती है और फिर वह ड्रेस बनाकर डांस करना शुरू कर देती है। लड़की रितेश पांडे के भोजपुरी गाने राज कर सोना हो पर ऐसा डांस करती है कि लोग बस उसे ही देखते रह जाते हैं। वीडियो में लड़की के साथ दो अन्य शख्स भी नजर आ रहे हैं माना जा रहा है कि यह लड़की के परिवार के सदस्य हैं। वह भी इस वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी
इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है अब तो सब ही उर्फी को फॉलो करने लगे हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा सबमें टैलेंट कूट-कूट के भर गया है वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तुम लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया कैसे आते हैं समझ नहीं आता। बता दें कि इस वीडियो पर 244K व्यूज आ गए हैं। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications