..................... Viral Video- Girl did vulgar item number in IIT Bombay in Munni Badnam song? People reacting! - Hindi Filmibeat

Viral Video- आईआईटी बॉम्बे में लड़की ने 'मुन्नी बदनाम' पर किया आइटम नंबर? अश्लीलता पर मचा बवाल!

viral video

IIT Bombay Viral Video- कई बार सोशल मीडिया पर कॉलेज और स्कूलों से ऐसे ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि दंग करने वाले हैं। भले ही वो अश्लील हों लेकिन इंटरनेट पर इसके बचाव को लेकर कई लोग सामने आ जाते हैं।

ऐसा ही कुछ आईआईटी बॉम्बे से सामने आया है। इस वक्त एक वीडियो सीधे कॉलेज से वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा को मुन्नी बदनाम गाने पर आइटम नंबर करते देखा जा सकता है। ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

वीडियो ने सामने आकर कुछ ही घंटो में मिलियन व्यूज हासिल कर लिए है। इस वीडियो को लेकर 'आईआईटी बॉम्बे अनकट्स' यूट्यूब चैनल का कहना है कि, ''यह डांस आईआईटी बॉम्बे में हॉस्टल 5 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के लिए देश का प्रमुख संस्थान माना जाता है।''

सोशल मीडिया रिएक्ट कर रहे हैं लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अश्लील कहा गया तो लोग बचाव में उतर गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे ये बिल्कुल भी अश्ल्ली नहीं लगा।'' एक ने लिखा, ''अगर ये अश्लील है तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ताला लगना चाहिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''आईआईटी बॉम्बे दुनिया के पहले 100 शिक्षण संस्थानों में नहीं है। बस इतना ही।'' एक ने लिखा, ''वे वयस्क हैं।'' इस तरह से लोग बचाव कर रहे हैं।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा नहीं होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ''सस्ता...ऐसा नहीं लगता कि यहां लोगों को शिक्षा मिलती है..कुछ और दिख रहा है...।'' एक ने लिखा, ''आज की पीढ़ी खत्म हो चुकी है।'' एक ने लिखा, ''कॉलेज को शर्म आनी चाहिए।'' एक का कहना है, ''आईआईटी भारत का सबसे बड़ा संस्थान!! इस तरह के गानों से बचना चाहिए!!!''

इस तरह से लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X