..................... Viral Video- बीच सड़क पर बुजुर्ग के साथ लड़की ने की ऐसी हरकत, भड़के लोग बोले, 'हैरेसमेंट है ये' Viral Video- Girl did harassment an elderly man on the middle of the road, people got angry - Hindi Filmibeat

Viral Video- बीच सड़क पर बुजुर्ग के साथ लड़की ने की ऐसी हरकत, भड़के लोग बोले, 'हैरेसमेंट है ये'

viral video

वायरल वीडियोज का दौर है और लोग रील्स वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको गुस्सा आ सकती है। वीडियो में एक लड़की है जिसने बेहद छोटी सी निक्कर पहनी हुई है और वो सड़क पर डांस कर रही है।

हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान वो सिर्फ डांस नहीं कर रही बल्कि डांस के नाम पर एक बुजुर्ग को परेशान करती हुई दिख रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि बैकग्राउंड में 'ले ले मजा ले' गाना बज रहा है और एक बुजुर्ग वहां से गुजर रहे है।

ये लड़की उनके पीछे ही डांस करती हुई नजर आ रहे हैं। वो घूमते हैं तो वो भी सामने आ जाती है। उनके चेहरे का हाव भाव देखकर आपको साफ समझ में आएगा कि वो काफी इरिटेट हो रहे हैं। हालांकि इस लड़की इससे फर्क नहीं पड़ रहा है।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह की बातें लिख रहे हैं और इस लड़की को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर इस आदमी के हाथों इस लड़की को कुछ हो जाए, कई केस लग जाएंगे। क्या इसका मतलब यह है कि यह सहमति गाने की वजह से थी?''

एक ने लिखा, ''सिर्फ अधिक व्यूज पाने के लिए इस पीढ़ी को इस तरह का व्यवहार करते देखना दुखद है।'' एक ने लिखा, ''अगर यह उत्पीड़न नहीं है तो मुझे नहीं पता कि यह क्या है।'' एक ने लिखा, ''कैसे बेवकूफ लोग हैं।''

एक ने लिखा, ''2 मिनट की प्रसिद्धि का शास्त्रीय उदाहरण।'' इस तरह से लोग इस लड़की को खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसको लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आप देखिए वायरल वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X