Viral Video- बीच बाजार मंजुलिका ने काटा बवाल, वीडियो देखकर विद्या बालन भी जोड़ लेंगी हाथ!

viral video

सोशल मीडिया पर रील्स की दीवानगी लोगों से क्या क्या करवा रही है ये किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जिसको देखकर आप एक सेकंड के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को भूल भुलैया की मंजुलिका के गेटअप में देखा जा सकता है। साल 2007 में आई इस बॉलीवुड ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और विद्या बालन मंजुलिका के किरदार के लिए मशहूर हो गई थीं।

इस वीडियो की बात करें तो महिला ने 'मंजुलिका' जैसी ड्रेस पहनी है और बाजार में बवाल काटते हुए नजर आ रही है। इस महिला का नाम प्रीति थापा है जो कि एक इंफ्लुएंसर है। उन्होने हरे रंग की साड़ी पहनी है, बिखरे बाल और मैला मेकअप के साथ वो मंजुलिका वाली वाइब्स लेकर आ रही है।

कहां का है वीडियो

इस वीडियो को गुवाहाटी का बताया जा रहा है। बीच बाजार भीड़ भाड़ वाले इलाके में सड़कों पर 'अमी जे तोमार' गाने पर डांस करती इस महिला को किसी की चिंता नहीं है। उसके डांस के बीच में वहां लोग काफी तादात में खड़े हैं और सभी हैरानी वाली निगाहों से उसको देख रहे हैं। इस वीडियो को जिस यूजर ने पोस्ट किया है उसने कैप्शन में लिखा है, "गुवाहाटी में मंजुलिका को देखा गया।" इसके बाद लोगों की तरफ से भी वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ''प्रसिद्ध होने के लिए बेताब।'' एक ने लिखा, ''कौन मर गया है? इतनी बुरी हालत क्यों है इसकी।'' एक ने लिखा, ''हिंदी में गाली देने के लिए 1 दबाएं।'' एक ने लिखा, ''जिला प्रशासन को ऐसे कृत्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''कैमरा मैन नहीं होता तो लोग भाग जाते वहां से..।'' एक ने लिखा, ''ये तो रात में निकलती है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। गौरतलब है कि वीडियो सोशल मीडिया पसंद किया जा रहा है। देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X