VIRAL VIDEO: आज की रात गाने पर छोटी बच्ची ने स्कूल में किया ऐसा डांस, स्टेप्स देख फटी रह गईं टीचर्स की आंखें..

Viral Video

VIRAL VIDEO: स्त्री 2 को रिलीज हुए लगभग 1 महीना पूरा होने जा रहा है, लेकिन अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों ने भी खूब धूम मचाई है। खासतौर पर तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' ने लोगों को दीवाना बना दिया है। बड़े हों या बच्चे हों हर कोई इस गाने पर पैर थिरकाने से खुद को रोक ही नहीं पा रहा है। आपके कई वीडियोज़ प्रोफेशनल डासंर के देखे होंगे, लेकिन हाल ही में एक वीडियो एक छोटी बच्ची का वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची स्कूल के कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया की तरह ड्रेस पहनकर उनके ही गाने आज की रात पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग तो बस लड़की को देखते ही रह जाते हैं। जी हां, बच्ची जैसे ही शुरुआत करती है पहले तो लोग समझते हैं कि अच्छा है बच्चे डांस कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही बच्ची गाने के सिग्नेचर स्टेप को इतना प्रोफेशनली करती है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए है।

बता दें कि इस वीडियो पर लाइक और कमेंट की तगड़ी बौछार हो रही है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह क्या बात है बच्ची अभी ऐसा डांस कर रही है बाद में क्या करेगी तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा बच्ची के आगे तो तमन्ना भाटिया भी फेल। बता दें कि जहां कई लोग बच्ची की तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल बच्ची ने यह डांस शिक्षक दिवस पर किया है। वहीं वीडियो में पीछे सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की भी तस्वीर देखी जा सकती है। यह नजारा देखते हुए लोगों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X