Viral Video- गुस्सैल गौतम गंभीर का वीडियो वायरल, शख्स का दबाया गला! कनपटी में सटा दिया कट्टा?

gautam gambhir viral video

गौतम गंभीर इस वक्त कई कारणों से खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल अब उनको टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया है। इसके बाद से चर्चा है कि वो काफी शानदार काम करेंगे।

लेकिन इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गौतम गंभीर ने एक शख्स का गला दबाते हुए कनपटी पर कट्टा जैसा कुछ लगा दिया है? सभी जानते हैं कि गंभीर कितने गुस्सैल स्वभाव के हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि गौतम गंभीर एक शख्स को पीछे पकड़े हुए हैँ, गर्दन दबाते हुए उन्होने गन तो नहीं बल्कि हेयर ड्रायर लगाया हुआ है। बता दें कि ये मजाकिया वीडियो है और दोनों एक्टिंग करते दिख रहे हैँ। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर इस साल केकेआर को आईपीएल की ट्रॉफी जितवाने को लेकर वो खबरों में आए थे।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वीडियो के वायरल होते ही लोग इसपर अपने कमेंट्स दे रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''शायद उस इंसान ने गंभीर को नंबर 7 दिखा दिया।'' एक ने लिखा, ''गौतम गंभीर- मैं हमेशा गुस्से में ही रहता हूं और तुम बोल रहे हो गुस्सा क्यों आया ??'' एक ने लिखा, ''एमएस धोनी को वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द मैच मिल गया फाइनल में गंभीर को नहीं मिला इसलिए गुस्सा आ गया।'' एक ने लिखा, ''अरे हेयर ड्रायर से कौन बंदूक चलाते हैं भाई...''

गंभीर की नेटवर्थ

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि गौतम गंभीर 150 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं। इसी के अलावा साल 2017 से लेकर 2018 के बीच में उन्होंने 12 करोड़ की कमाई की थी। इस दौरान उन्होंने आईपीएल और डोमेस्टिक मैचों की फीस अपने नाम की थी। हालांकि आपको बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद में गौतम गंभीर ने राजनीति की तरफ रुख कर लिया था। गौतम गंभीर ने 2019 में लोकसभा चुनाव में भाग लिया और पूर्वी दिल्ली से जीत हासिल कर ली थी। दिल्ली में वो 1 रुपए में लोगों को भरपेट खाना खिलाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gautam gambhir viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X