Viral Video- 'लंदन ठुमकदा' पर विदेशी लड़की ने किया देसी डांस, क्यूटनेस देख दीवाने हुए लोग!

viral video

आए दिन नए नए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो विदेश से सामने आया है जहां पर हिंदी गाने पर एक अंग्रेज लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

गोरी मैम का वीडियो जैसे ही सामने आया लोग उसपर फिदा हो गए हैं। लोगों की नजरें इस लड़की से नहीं हट रही हैं। वीडियो एक इंडियन लड़का है जो कि माइक से गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का गाना लंदन ठुमकता.. से वो धमाका करते दिख रहे हैं।

लड़का गाना गाता है और ये विदेशी लड़की इस पर कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि वो काफी रिहर्सन करने के बाद यहां तक पहुंची है। वीडियो सीधे लंदन से सामने आया है इसको आमिर हाशमी नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है।

यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''वह न तो पाकिस्तान से है और न ही भारत से है, लेकिन वह लंदन ठुमकदा पर शुद्ध देसी लड़की की तरह नृत्य करती है।...''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह अद्भुत है!!'' एक ने लिखा,'' वो देसी लड़कियों से अच्छा नाच रही है।'' एक का कहना है, ''लेकिन गाना तो इंडिया का है।'' एक ने लिखा, ''वो बेहद खूबसूरत है।'' एक का कहना था, ''वाह, वह शब्द भी जानती है।'' एक ने लिखा, ''क्योंकि उसका एक देसी बॉयफ्रेंड है।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या संस्कृति प्रेमी लोग हैं..'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X