..................... VIRAL VIDEO: Female officer fell in love after seeing kartik aaryan, give him red rose - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: कार्तिक आर्यन को देख फिदा हुई महिला अफसर, ड्यूटी छोड़ भरी भीड़ में दिया गुलाब का फूल

kartik aaryan

Kartik aaryan Viral Video: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) अपने खास अंदाज और स्टाइल को लेकर अकसर लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल तो इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए कार्तिक आर्यन अपने होम टाउन ग्वालियर गए हैं। जहां कार्तिक आर्यन का धूमधाम से स्वागत किया गया। हजारों की भीड़ कार्तिक आर्यन की एक झलक देखने के लिए आई, लेकिन इस भीड़ में कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोगों को उम्मीद ही नहीं थी।

महिला अफसर ने दिया गुलाब का फूल
दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए भारी भीड़ जमा हुई। एक्टर ट्रेलर रिलीज पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही एक्टर अपनी कार से उतरे ड्यूटी कर रही महिला अफसर ने बिना देर किए कार्तिक आर्यन को गुलाब का फूल दे डाला। महिला अफसर को ऐसा करता देख कार्तिक आर्यन शरमा जाते हैं। उसके बाद कार्तिक फूल को एक्सेप्ट करते हैं और महिला अफसर के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। बता दें कि यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

जल्द रिलीज होगी चंदू चैंपियन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है आप कितने हंबल हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा ये तो रूह बाबा का स्वैग है। आपको बता दें कि कार्तिक की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu champion) 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कहानी रियल लाइफ हीरो पर आधारित है। जिसे आप 3 मिनट 15 सेकेंड के ट्रेलर में समझ सकते हैं। इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे चंदू को जंग में 9 गोलियां लगी थीं, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने जीत हांसिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X