..................... Viral Video Elderly Man Performs Risky Act On Speeding Railway Coach - Hindi Filmibeat

ट्रेन से लटककर चचा ने दिखाए ऐसे-ऐसे करतब, लोग बोले- 'बुढ़ापे में ये हाल है तो जवानी में क्या आतंक मचाया होगा'

Viral Video

Viral Video: चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करते हुए लोगों के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन वीडियो में जान को लेकर काफी खतरा होता होता है, लेकिन फिर भी लोग इसे करने से नहीं कतराते। अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

एक बुजुर्ग व्यक्ति का रेलवे ट्रेन पर जोखिम भरे स्टंट करते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में, वह बुजुर्ग शख्स कोच के एंट्री वाले दरवाजे के हैंडल को पकड़कर कुछ खौफनाक ट्रेन स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था।

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति दरवाजे के हैंडल को पकड़कर कोच के बाहर लटक गया और उनके चेहरे पर डर के जरा भी भाव ना दिखे। उन्होंने खतरनाक तरीके से हैंडल को पकड़कर और दरवाजे की सीढ़ियों के किनारे खड़े होकर बेहद खतरनाक हरकतें कीं।

बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने सिर पर कपड़े से बनी पगड़ी पहनी हुई थी, जो उसे सिर की चोट से कुछ हद तक बचा सकती थी। हालांकि, उनका काम काफी जोखिम भरा था और अगर स्टंट के दौरान उनका जरा भी संतुलन बिगड़ता या वह रास्ते में किसी खंभे से टकरा भी सकते थे और उनकी जान जा सकती थी।

हालांकि, अतीत में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां लोगों को चलती ट्रेनों में इसी तरह के स्टंट करते हुए फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे हालिया वीडियो के संबंध में अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई की खबर नहीं है। बुजुर्ग व्यक्ति का स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। जहां कुछ लोगों ने बड़ी उम्र में भी उनके खेलकूद और ऊर्जावान करतब की सराहना की, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों लोगों ने इससे जुड़े जोखिम के कारण इस करतब की निंदा की।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X