Viral Video- 'मुझे पीने का शौक नहीं..' थाने में बंद कैदी बना सिंगर, महिला पुलिस के सामने की ऐसी हरकत

अक्सर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि काफी फनी होते हैँ। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सीधे थाने से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कैदी है जो कि जोर जोर से गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जी हां, इस वीडियो को एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा ही बनाया गया है। जिस बैरक में ये कैदी बंद है उसको ठीक सामने एक महिला पुलिस भी आपको हंसती हुई नजर आ जाएगी। ये महिला पुलिस लगातार हंस रही है।
इस कैदी की बात करें तो वो शब्बीर कुमार का गाना, 'मुझे पीने का शौक नहीं' गाता हुआ नजर आ रहा है। ये गाना फिल्म कुली में था और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। कहा जा रहा है कि बैरक में बंद ये कैदी काफी नशे में था और इस तरह की हरकतें लगातार करता रहा। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या कह रहे हैं लोग?
एक ने लिखा है, ''ऐसे कौन कौन पीता है जल्दी से बताओ।'' एक का कहना है, ''वाह क्या दर्द है तेरी आवाज में।'' एक का कहना है, ''वाह क्या बात है, आप मुंबई आ सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''रानू मंडल जी के भाई मिल गए हैं।'' एक का कहना है, ''छोड़ दो यार, ये किसी के गम में है।'' एक ने लिखा, ''कहते हैं कि शराबियों को बंद ना किया करो।'' लोग इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी उनके इन कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
इस तरह के तमाम वीडियो अक्सर सामने आते हैं। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग वायरल होने के चक्कर में ऐसा करते हैं। लेकिन इस तरह के वीडियो आपको हैरान करने के लिए होते हैं जो कि अंजाने में सामने आते हैं। आप देखिए वायरल वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications