..................... 'अपनी डिग्री फाड़ देंगे..' मालदीव जाकर डॉली चायवाले ने लगाई 'चाय की टपरी', लोगों के मजेदार कमेंट्स वायरल! Viral Video- Dolly Chaiwala set up a tea stall at Maldives, tourists were also impressed - Hindi Filmibeat

'अपनी डिग्री फाड़ देंगे..' मालदीव जाकर डॉली चायवाले ने लगाई 'चाय की टपरी', लोगों के मजेदार कमेंट्स वायरल!

dolly chaiwala

सोशल मीडिया हर साल किसी ना किसी को स्टार बना देता है और इसमें एक नाम डॉली चायाले का भी है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो नागपुर नहीं बल्कि मालदीव में हैं और समुंदर किनारे नजर आ रहे हैं।

बीच पर अपना टी-स्टॉल लगाकर अंग्रेजों को इंप्रेस करते डॉली चायवाले की इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैँ। अपनी स्टाइल में डॉली ने लगातार चाय बनाई और जा जाकर विदेशी टूरिस्टों को पिलाया।

ये सभी टूरिस्ट चाय पीकर पोज देते भी नजर आ रहे हैं। डॉली चायवाले की वीडियोज अक्सर सामने आती है और वायरल होती हैं। हाल ही में वो सोहेल खान के साथ नजर आए थे। जब से उनके पास बिल गेट्स पहुंचे हैं तब से वो बहुत बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मेरे 25 लाख एमबीए का क्या फ़ायदा?'' एक ने लिखा, ''शिक्षा एक घोटाला है।'' एक ने लिखा, ''जा रहा हूं कानून की डिग्री में माचिस लगाने।'' एक ने लिख, ''आपको और सफलता मिले।'' एक ने लिखा, ''4 साल, दैनिक कक्षाएं, एंजिनाट परीक्षण, प्रोफेसर और घरवालो के ताने के बाद मिली एक इंजीनियरिंग की डिग्री, जिसमें अभी मैं जा रहा हूं जलने।'' एक ने लिखा, ''मालदीव का विरोध हो रहा है या ये भाई वाह जा के चाय बना रहा है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि डॉली की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

सोशल मीडिया की पावर

अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। इस लिस्ट में रानू मंडल जैसे लोग भी शामिल हैं। हालांकि कुछ लोगों का फेम रहता है तो कुछ समय के साथ अंधकार में चले जाते हैँ। अंबानी की शादी में आए बिल गेट्स ने डॉली की टपरी पर चाय पी थी इसके बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि पसंद किए जा रहा है..

Read more about: dolly chaiwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X