VIRAL VIDEO: इस चायवाले की मीठी आवाज सुन ग्राहक हुए खुश, बोले- शक्कर से भी ज्यादा मीठी तो आपकी...

VIRAL VIDEO: आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई अपने डांस से लोगों का दिल खुश कर देता है तो कोई अपने अतरंगी अंदाज की वजह से वायरल होने लगता है। बता दें कि इन दिनों लोगों को इंस्टाग्राम रील्स देखना बहुत पसंद है और खुद को सबसे घटके दिखाने के लिए लोग कई पैंतरे अपनाते हैं। जो कई बार काम भी आ जाते हैं। फिलहाल तो एक चाय वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह आवाज चाय वाले की है।
चायवाले की चाय नहीं आवाज सुनकर उड़ जाएंगे होश
बता दें कि विरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स चाय बेच रहा होता है। साथ ही में माइक पकड़कर गाना भी गा रहा होता है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है- सूरत के विजयभाई पटेल कई सालों से डुमस में चाय की लॉरी चला रहे हैं। विजयभाई की चाय मीठी होती है और उससे भी मीठी उनकी आवाज होती है। लोग दूर-दूर से विजयभाई की चाय पीने और उनके गाने सुनने आते हैं।
यूजर्स ने लगा दीं कमेंट्स की लाइन
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शक्कर से भी ज्यादा मीठी तो आपकी आवाज है तो वहीं दूसरे ने कहा- ये चाय वाले अंकल बहुत आगे जाने वाले हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा इस चाय पर तो चर्चा जरूर होनी चाहिए। तो वहीं चौथे यूजर ने कहा आज कल चाय वाले वड़ा पाव वाले बहुत फेमस हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications