VIDEO: पब्लिक प्लेस पर सरेआम लिप किस कर रहा था कपल, गुस्साए शख्स ने बरसाई लात

Viral Video

Couple Video Viral: पब्लिक प्लेस पर किस करने की घटनाएं बहुत आम हैं। आजकल लोग बेखौफ होकर अपने प्रेमी और प्रेमिका को खुलकर प्यार जताने लगे हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनके प्यार जताने का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आता। आपने पिछले कुछ महीनों के दौरान दिल्ली मेट्रो में हुई अश्लील घटनाओं के बारे में तो सुना ही होगा और सोशल मीडिया पर इनसे जुड़ी वायरल वीडियो भी देखी होंगी। इन अश्लील घटनाओं पर मचे बवाल के बाद डीएमआरसी को भी सख्त कदम उठाना पड़ गया था। क्योंकि देश की जनता में इन अश्लील घटनाओं को लेकर गुस्सा भड़क गया था।

अब इन दिनों इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल सरेआम किस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल कॉलेज के एक फ्री स्पेस में खड़ा होकर किस कर रहा है। जिस वक्त कपल किस कर रहा होता है, उस वक्त आसपास से कई स्टूडेंट्स गुजर रहे होते है।

कपल को किस करता देख एक शख्स को गुस्सा आ जाता है और वह कुछ ऐसा कर बैठता है, जिससे कपल की पूरी तरह से बैंड बज जाती है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कपल जब एक दूसरे को किस कर रहा था, तभी एक शख्स दौड़ता हुआ कपल के पास जाता है। हालांकि जैसे ही वह वहां पहुंचता है, उसका पैर स्लिप हो जाता है और वह नीचे गिर जाता है। शख्स जब गिरता है तो उसके साथ-साथ कपल भी जमीन पर गिर जाता है। इस वाकये को देखकर आसपास के लोग घबरा जाते हैं।

इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी काफी फनी रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'शख्स को जलन हो रही थी, क्योंकि शायद वो सिंगल होगा।' जबकि दूसरे शख्स ने कहा, 'लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे लड़के साथ देख लिया, इसलिए ऐसा किया।'

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X