VIDEO: जब सैफ अली खान बनकर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने किया इश्क
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की फिल्म 'कल हो न हो' कितनी पॉपुलर है, यह तो हम सबको पता है। लेकिन इस फिल्म के टाइटल ट्रेक पर हाल में जो वीडियो फिल्माया गया है, वह देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वजह है इस वीडियो में शामिल सेलीब्रेटिज।

जी हां, इस 'कल हो न हो' के इस वीडियो में सुपरस्टार शाहरूख खान की जगह नजर आएंगे जर्मनी के एबेंडर माइकल शटाइनर। प्रीति जिंटा बनी हैं उनकी पत्नी, जबकि कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद बने हैं सैफ अली खान।
वीडियो में खुर्शीद माइकल शटाइनर की पत्नी के साथ फिल्मी रोमांस करते नजर आएंगे। बिल्कुल वैसा ही जैसा रियल गाने में सैफ और प्रीति ने किया था। वहीं, इस वीडियो में जर्मनी एम्बेसी के लोगों ने भी काम किया है। बता दें, ये वीडियो भारत में ही शूट किया गया है। इसे ली बर्जेट्स यानी कल हो न हो का नाम दिया गया है।
बहरहाल, इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि, उन्होंने इस वीडियो में काम भारत-जर्मनी की दोस्ती के खातिर किया।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications













