..................... Viral Video- महिला डांसर्स को देखकर बच्चों ने घर की छत पर काटा बवाल, लोग बोले- 'होमवर्क दो इनको' Viral Video- Children created ruckus on the roof of the house Seeing the female dancers - Hindi Filmibeat

Viral Video- महिला डांसर्स को देखकर बच्चों ने घर की छत पर काटा बवाल, लोग बोले- 'होमवर्क दो इनको'

viral video

आज कल के बच्चे एडवांस हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो कि इस बात को कंफर्म करते हैं। ये वीडियो जो वायरल हो रहा है वो आपको हंसाने के साथ साथ थोड़ा हैरान भी कर सकता है।

इस वीडियो में बच्चों ने कुछ ऐसा किया है जिसको देखकर आप शायद ही यकीन कर पाएं। हालांकि वीडियो कहां वायरल हुआ है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि महिला डांसर्स नाचती हुईं नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो या तो यूपी का है या फिर बिहार का है। इधर महिलाएं भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं और उधर दो बच्चे छत पर थिरकते हुए दिख रहे हैं।

इनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो गाने के स्टेप्स जानते हैं और उसी तरह से कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वी़डियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा है, ''प्लीज कोई इनको होमवर्क दो और स्कूल भेजो।''

वीडियो काफी मजेदार है और लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कमेंट्स में लोग इन बच्चों के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं और लगातार वीडियो को लाइक कर रहे हैं। इंटरनेट के इस दौर में काफी वीडियो ऐसे सामने आते हैं जिनको आप बार बार देखते हैं लेकिन हर बार आपको आनंद आता है।

कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चे को स्टेप पर चढ़कर डांसर के साथ परफॉर्म करते हुए देखा गया था। इस दौरान भी लोगों ने कई सवाल उठाए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है....

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X