Viral Video- 'मेरा रेट पूछा..' नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में लड़की से बदसुलूकी, रो रोकर बताया..

Viral Video- एनसीआर के इलाके से कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि आपको हैरान करते हैं। कभी लोग मॉल्स में डांस करते दिख जाते हैं तो कभी मेट्रो में अजीब अजीब हरकतें करते नजर आते हैं।
लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपको यकीनन सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या अब पब्लिक प्लेस भी सुरक्षित नहीं है? एबीपी न्यूज ने इस वीडियो को साझा किया है जिसमें एक लड़की नजर आ रही है जो कि पुलिस को अपनी आपबीती बताती नजर आ रही है।
लड़की का कहना है कि नोएडा स्थिक गार्डन गैलेरिया मॉल में उससे कुछ लड़कों ने बदसुलूकी की और उसका रेट पूछा। इस दौरान लड़की लगातार रो रही थी। इसके बाद उसने एक वीडियो फिर पोस्ट किया जिसमें वो समझौते की बात करती दिख रही है।
पहला वीडियो
लड़की ने कहा, ''साथ में जो लड़का था उसने मेरा रेट पूछा। उसने पूछा कि, तुम्हारा रेट क्या है? यही योगी का इंसाफ, योगी आदित्यनाथ।'' इसके बाद पता पूछने पर लड़की ने बताया कि वो नोएडा साइबर सिटी की रहने वाली है। बयान देते हुए लगातार लड़की रो रही थी और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दूसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में इस लड़की समझौते की बात कहते सुना जा रहा है। उसने कहा, ''हैलो सर मेरा नाम अंजू है, कल 4 तारीफ को मैं, मेरे हसबैंड और मेरे देवर नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में गए हुए थे। इस दौरान एक ग्रुप से हमारी कुछ कहा सुनी हो गई। इसके बाद बात ज्यादा बढ़ गई थी तो पुलिसकर्मा आए और दोनों ग्रुप्स को चौकी में ले गए, जहां पर हम दोनों ग्रुप्स ने आपसी सहमति समझौता कर लिया। जो वीडियो मैने कल डाली थी वो शायद बढ़ावे में डाल दी थी, लेकिन अब हम पुलिसकर्मियों की कार्यवाही से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं।'' ये दोनों वीडियो वायरल हो रहे है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications