Viral Video- रील के चक्कर में चलती ट्रेन के नीचे लेट गया लड़का, फिर जो हुआ, दहल जाएगा दिल

Train Stunt Viral Video- अक्सर सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाले वीडियोज सामने आते हैं और वायरल हो जाते हैं। लोग लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डालने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं।
कई बार तो रील्स के चक्कर में लोगों की जिंदगियां तबाह हो जाती हैं। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में एक नवयुवक ने रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के सामने लेटकर कुछ ऐसा किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
कैसा है वीडियो?
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा युवक हल्की उम्र का है और उसने ब्लू रंग की शर्ट पहनी हुई है। लोग तब हैरान हो गए जब ये लड़का जाकर सीधे रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इसके बाद ट्रेन आई और उसके ऊपर से गुजरने लगी।
हर सेकंड यही लग रहा था कि उसकी जान पर जाने वाली है। लेकिन कुछ ही सेकंड्स ट्रेन लड़के के ऊपर से गुजर जाती है लेकिन उसको खरोंच तक नहीं आती।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग भड़क गए हैं और वो कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज भरे पड़े हैं। लड़के की जान तो बच गई है लेकिन लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''काफी दुःख होता है, जब ऐसे स्टन्ट के बाद लोग बच जाते है।'' एक ने लिखा, ''आपका बलिदान पूरा देश मांग रहा है।'' एक ने लिखा, ''रुको पुलिस स्टेशन से लंगड़ाते हुए आयेगा वो वीडियो भी आ जाएगा अब।'' एक ने लिखा, ''दिमाग में गोबर भरा है क्या रे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications