..................... Viral Video- Boy got Naagin dance done with JCB, netizens laughing on this video - Hindi Filmibeat

Viral Video- लड़के ने जेसीबी से करवाया नागिन डांस, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- 'मणि लेकर मानेगा'

viral video

अक्सर कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको हंसाने के लिए काफी होते हैं। रील्स के इस दौर में लोग कुछ भी करते हैं। इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो कि मजेदार होने के साथ थोड़ा क्रिएटिव भी है।

जी हां, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का है जो कि नागिन की तरह अपने इशारों पर जेसीबी को नचाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में नागिन की म्यूजिक बज रही है और लड़का डंडे से बीन की तरह इशारा कर रहा है।

इस दौरान जेसीबी लगातार अपने सूपड़े के साथ नाच रही हैं। जाहिर है कि हर एक जेसीबी में एक ड्राइवर बैठा हुआ है और वो अपने इशारे पर जेसीबी को नचाता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन देखने पर आपको ऐसा लगेगा कि लड़के की बीन पर जेसीबी डांस कर रही हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान है और कई तरह के कमेंट्स लगातार कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बस कर पगले नागमणि लेकर ही मानेगा क्या?'' एक ने लिखा, ''दुनिया में खुश रहने का यही मूल मंत्र है।''

एक का कहना था, ''जब दोस्तों का पूरा ग्रुप जेसीबी ड्राइवर बनता है।'' एक ने लिखा, ''भाई साहब ये कोबरा बगल में शांत क्यों बैठा है।'' एक ने लिखा, ''ये वो लोग हैं जो कि छोटी छोटी चीजों में खुशी ढूंढते हैं।''

एक का कहना था, ''क्या बात है, लोहे के नाग।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां की है और किसने साझा की है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसी वीडियो अक्सर सामने आकर छा जाती हैं। फिलहाल आप देखिए वायरल वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X